रेलवे ने कहा है कि छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुरक्षित, आरामदायक और समय पर वापसी सुनिश्चित करने के लिए 12 लाख से ज़्यादा रेल कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं।
रेल मंत्रालय ने बताया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। त्योहारों के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 12 हज़ार से ज़्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं। नई दिल्ली स्टेशन पर करीब 7 हज़ार से ज़्यादा यात्रियों के लिए एक नया स्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र बनाया गया है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय, टिकट काउंटर, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें और मुफ़्त आरओ जल की सुविधा है।