मई 5, 2024 6:43 अपराह्न

printer

छठे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए कल 8 नामांकन दाखिल

राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने बताया कि छठे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए कल 8 नामांकन दाखिल किये गये। इस तरह अब तक कुल 24 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि यहां प्रत्याशियों की संख्या 13 है। इधर धनबाद लोकसभा सीट के लिए 14 नामांकन दाखिल किये गये। उन्होंने बताया कि रांची लोकसभा सीट के लिए अब तक कुल 32 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। वहीं जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं।