लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ झारखंड समेत छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत झारखंड की चार सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह पर मतदान होगा। उम्मीदवारों के लिए नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 6 मई है। धनबाद में एनडीए उम्मीदवार ढुल्लू महतो और इंडी गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने चुनावी पर्चा खरीदा है। नामांकन की जांच 7 तारीख को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मई है। इन सीटों पर 25 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 4 जून को होगी। इधर पांचवे चरण की तीन सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
Site Admin | अप्रैल 29, 2024 4:15 अपराह्न
छठे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा