मई 26, 2024 8:04 अपराह्न

printer

छठे चरण के तहत हुए मतदान का फाइनल आंकड़ा झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शाम जारी किया

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत कल संपन्न झारखंड के चार संसदीय सीटों पर हुए मतदान का फाइनल आंकड़ा झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शाम जारी किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि गिरिडीह में 67.23, रांची में 65.36, जमशेदपुर  में 67.68 और धनबाद में 62.06 प्रतिशत मतदान हुए है। वहीं कुल मतदान प्रतिशत 65.40 है। उन्होंने बताया कि चारों लोकसभा क्षेत्र में 2019 की अपेक्षा अधिक वोटिंग हुई है. उन्होंने बताया कि सभी इवीएम स्ट्रांग रूम पहुंच चुकी है। त्रियस्तरी सुरक्षा घेरा में ईवीएम को रखा गया है साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है।