मई 24, 2024 9:19 अपराह्न

printer

छठे चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच. आर. श्रीनिवास ने बताया कि सभी 14 हजार 872  मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी

छठे चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच. आर. श्रीनिवास ने बताया कि सभी 14 हजार 872  मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा घुड़सवार दस्ते और नदियों में नाव से भी गश्ती की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि सात हजार छह सौ साठ बूथों से पूरे मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इधर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले से नेपाल की लगी सीमाओं को सील कर चौकसी बढ़ा दी गयी है। साथ ही उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला