प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न होने के बाद छठे और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और प्रमुख नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। बड़ी संख्या में रोजाना जनसभाएं, रोड-शो, रैलियां और नुक्कड सभाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस्ती, संतकबीरनगर, और डुमरियागंज लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के पक्ष में बस्ती जिले के पाॅलिटेक्निक परिसर में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने हमेशा उनकी बातों पर, काम पर और वादे, इरादों पर भरोसा किया है। वह भी उनके भरोसे पर खरा उतरने कोई कसर नही छोड़ेगे। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में नवासी सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। चार जून को परिणाम के साथ ही जनता उन्हें नींद से जगाने वाली है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विकसित भारत बनाने के लिए वे भाजपा को वोट देें। श्री मोदी ने कहा कि विरासत व विकास के मंत्र से भारत आगे बढ़ रहा है और आज विष्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ गया है। भारत जब बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है, आगे बडे़-बड़े काम करने हैं।
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता भी अब इंडी गठबंधन से कह रही है कि-चाहे जितना जोर लगा लो, जीतेंगे तो मोदी ही। उन्होंने कहा कि पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब देश के लोगों को चार जून के परिणाम के बारे मे कोई संदेह नही रह गया है। फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार कि बात सुनते ही कांग्रेस और सपा के इंडी गठबंधन को चक्कर आने लगता है। ये दोनो दल मिल कर भी चार सौ सीटों पर चुनाव नही लड़ पा रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ने जौनपुर के मुंगराबादषाहपुर में भी एक जनसभा को संबोधित करते हुए जौनपुर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन हताश और निराश है। समाजवादी पार्टी की रैलियों में रोज भगदड़, मारपीट और अराजकता दिख रही है। उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने महराजगंज में लोकसभा प्रत्याशी व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाए असुरक्षित थी घोटालों के चलते पूरा देश अस्त-व्यस्त था। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देष सशक्त हुआ है।