आसियान-भारत डिजिटल मंत्रियों की छठी बैठक कल वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई, जिसका विषय था “अनुकूल आसियान: कनेक्टिविटी से कनेक्टेड इंटेलिजेंस तक”। बैठक में आसियान सदस्य देशों और भारत ने डिजिटल समावेशन और एकीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्रीय डिजिटल सहयोग को मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। संचार मंत्रालय ने बताया कि बैठक की सह-अध्यक्षता दूरसंचार सचिव अमित अग्रवाल और वियतनाम के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री गुयेन मान्ह हंग ने की। बैठक में आसियान-भारत डिजिटल कार्य योजना 2026 के अनुमोदन का स्वागत किया गया। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल हैं: सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण या क्षमता निर्माण कार्यक्रम, भारत-आसियान नियामक सम्मेलन और दूरसंचार सूचना और संचार प्रौद्योगिकी समाधानों का कार्यान्वयन। बैठक में डिजिटल भविष्य के लिए एक विशेष आसियान-भारत कोष के संचालन का भी स्वागत किया गया।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 7:06 पूर्वाह्न
छठी आसियान-भारत डिजिटल मंत्रियों की वर्चुअल बैठक, डिजिटल सहयोग पर जोर