मार्च 12, 2024 9:20 अपराह्न

printer

चौबीस भाषाओं के प्रतिष्ठित लेखकों को नई दिल्ली में वर्ष 2023 के साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए

चौबीस भाषाओं के प्रतिष्ठित लेखकों को आज नई दिल्ली में वर्ष 2023 के साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्‍कार विजेताओं को साहित्य में उनके असाधारण योगदान के लिए 1 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात उड़िया लेखिका प्रतिभा राय ने इस अवसर पर लेखकों और उनकी साहित्यिक क्षमता की सराहना की। उन्होंने भाषा की एकजुट ताकत पर जोर दिया और मातृभाषाओं के निरन्‍तर क्षरण पर चिंता व्यक्त की। सुश्री राय ने भारत की समृद्ध साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों के लिए साहित्य अकादमी की भी सराहना की।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने भारतीय भाषाओं की विविध रचनाओं तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने में अकादमी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला