चौथा भारत ऊर्जा सप्ताह का 27 से 30 जनवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह सप्ताह ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चार दिन का यह आयोजन भारत को एक प्रमुख वैश्विक ऊर्जा केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ने कहा कि केवल चार वर्षों में, भारत ऊर्जा सप्ताह ने वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह की शुरुआत से ही इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।