सितम्बर 15, 2024 1:53 अपराह्न

printer

चौथा ग्‍लोबल जैव इंडिया 2024 सम्‍मेलन का सफलतापूर्वक समापन नई दिल्‍ली में हुआ

चौथा ग्‍लोबल जैव इंडिया 2024 सम्‍मेलन कल नई दिल्‍ली में सफलतापूर्वक संपन्‍न हो गया। इसमें जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय कौशल का प्रदर्शन किया गया। तीन दिन के इस कार्यक्रम का विषय था – जैव प्रौद्योगिकी में नवाचार और जैव विनिर्माण में संभावनाएं तथा अवसर और जैव अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव। जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित देश के कई स्‍टार्टअप ने 11 उत्‍पादों का प्रदर्शन किया जिसमें जैव विज्ञान के क्षेत्र में देश की उभरती प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 12 से 14 सितंबर तक किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला