फ़रवरी 13, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 31 विदेशी जीवों की तस्करी के प्रयास को विफल किया

चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री द्वारा 31 विदेशी जीवों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। सूचना के आधार पर चेन्नई सीमा शुल्क की हवाई खुफिया इकाई ने बैंकॉक से आए एक यात्री को रोका।

तलाशी के दौरान नौ अफ्रीकी कछुआ, चार इगुआना, एक पूर्वी जल अजगर, एक दर्जन बॉल अजगर, एक एल्बिनो कॉर्न स्नेक, तीन नीली जीभ वाली छिपकली और एक सफेद किनारे वाला किंग स्नेक शामिल थे। ये वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन के प्रावधानों के अंतर्गत संरक्षित हैं।

इन जीवों को एक स्पीकर बॉक्स में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। जिससे एक छिपकली और एक सांप की मौत हो गई। जब्त की गई प्रजातियों को बैंकॉक वापस भेज दिया गया और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला