जम्मू-कश्मीर वन्यजीव संरक्षण विभाग और भारतीय रेल ने प्रभावी समन्वय का एक और सफल उदाहरण पेश करते हुए, चेन्नई से लाए गए दो दरियाई घोड़ों को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पहुंचाया है। दोनों दरियाई घोड़ों को जम्मू चिड़ियाघर भेज दिया गया। अब जम्मू चिड़ियाघर के आकर्षण में वृद्धि होने और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की आशा है। 3 मार्च को, दो हिमालयी काले भालू और दो तेंदुए को जम्मू से चेन्नई सफलतापूर्वक पहुंचाया गया।
News On AIR | मार्च 14, 2026 12:41 अपराह्न
चेन्नई से लाए गए दो दरियाई घोड़ों को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पहुंचाया गया