मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 19, 2025 7:57 पूर्वाह्न

printer

चेन्नई में हुआ हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का उद्घाटन

हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का उद्घाटन कल चेन्नई में हुआ। महिला वर्ग में हॉकी कर्नाटक ने केरल हॉकी को 7-0 से हराया। हॉकी हिमाचल द्वारा मैच छोड़ने के बाद हॉकी महाराष्ट्र को 5-0 से जीत मिली।

 

पुरुष वर्ग में हॉकी पंजाब ने ले पुडुचेरी हॉकी को 3-2 से हराया जबकि तमिलनाडु की हॉकी यूनिट ने केरल हॉकी पर 8-0 से जीत दर्ज की।

 

महिला वर्ग में आठ टीमें खिताब के लिए स्पर्धा कर रही हैं जिनमें ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 11 टीमें हैं। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के फाइनल 27 जून को होंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला