जनवरी 27, 2026 7:25 अपराह्न

printer

चेन्नई में कल से राष्ट्रीय घरेलू आय और सेवा क्षेत्र सर्वेक्षण पर दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय कल से तमिलनाडु के चेन्नई में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण और निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षकों की दो दिन की अखिल भारतीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सभी क्षेत्रीय, प्रादेशिक और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण का उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर और आय वितरण पर व्यापक जानकारी प्रदान करना है। वहीं, निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण देश के कॉर्पोरेट सेवा क्षेत्र पर एक व्यापक डेटाबेस विकसित करने में सहायक है।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सभी क्षेत्रीय, प्रादेशिक और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण का उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर और आय वितरण पर व्यापक जानकारी प्रदान करना है। वहीं, निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण देश के कॉर्पोरेट सेवा क्षेत्र पर एक व्यापक डेटाबेस विकसित करने में सहायक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला