चेन्नई में एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में, भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमें खेल समाप्त होने तक 2-2 गोल से बराबर थीं, जिसके बाद भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की।
गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह शूटआउट में कुछ अविश्वसनीय बचावों के साथ मैच के हीरो रहे। प्रिंसदीप को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। शारदा नंद तिवारी ने भी भारत के लिए शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन गोल किए, जबकि अंकित पाल ने भारत के लिए विजयी गोल दागा।
भारत रविवार को सेमीफाइनल में सात बार के विश्व कप विजेता जर्मनी से भिड़ेगा। भारत ने दो बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप जीता है।