चेन्नई में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दौरान दो अंतरिक्ष यात्री भी मौजूद रहे। अंतरिक्ष में 194 दिन बिताने वाले रूस के अंतरिक्ष यात्री सर्गेई कोर्साकोव ने भारत को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी। अंतरिक्ष से जुड़े साहसिक कार्यों में भारत के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, नवाचार और दृढ़ता ही उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करती है।
कजाखस्तान के अंतरिक्ष यात्री ऐडिन ऐम्बेटोव ने कहा कि वे भारत आकर बेहद खुश हैं। इस अवसर पर डॉ श्रीमथि केसन द्वारा लिखित तमिल पुस्तक ‘लेट्स गो टू स्पेस’ का विमोचन किया गया।
स्पेस किड्ज इंडिया ने पांच ऑर्बिटल पेलोड और तीन सब ऑर्बिटल पेलोड भेजे हैं। नवीनतम उपकरण हल्का वजन वाला डिप्लॉयर है जो अंतरिक्ष में सूक्ष्म उपग्रहों को प्रक्षेपित कर सकता है।