39वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा मेला कल से चेन्नई में शुरू हो रहा है। इस तीन दिन के मेले में चमड़े के उत्पादों, मशीनरी और उपकरणों को प्रस्तुत किया जाएगा। यह मेला विनिर्माण डिजाइन और डेटा विश्लेषण में ए.आई एप्लीकेशन, नवीनतम सॉफ्टवेयर और डिजिटल उद्यमों जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को भी प्रदर्शित करेगा।
इसका आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और यूरोप एक नई वैश्विक व्यवस्था को आकार देने के लिए प्रयासरत हैं। हाल ही में हुआ मुक्त व्यापार समझौता वस्तुओं पर शुल्क में कटौती, सेवा क्षेत्र की पहुंच में विस्तार और निवेश को बढ़ावा देकर चमड़ा और उससे जुड़े उद्योगों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
इस मेले में तीन सौ 62 भारतीय कंपनियां और 66 विदेशी प्रतिभागी भाग लेंगे। भाग लेने वाले देशों में जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, चीन, इथियोपिया, यूके, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और सऊदी अरब शामिल हैं।