दिसम्बर 15, 2025 8:17 अपराह्न

printer

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति पेट्र पावेल ने आज प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति पेट्र पावेल ने आज प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। इसके साथ ही अक्टूबर में हुए संसदीय चुनावों के बाद सरकार का गठन पूरा हो गया है। अब बाबिस एएनओ पार्टी के नेता के रूप में राष्ट्रीय प्रशासन में वापस आ गए हैं। वे 2017 से 2021 तक प्रधानमंत्री रहे थे। श्री पावेल ने समारोह में कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया सामान्य रूप से और संवैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार पूरी हुई है। बाबिस ने 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री और बाबिस की एएनओ पार्टी, फ्रीडम एंड डायरेक्ट डेमोक्रेसी पार्टी और मोटरिस्ट्स फॉर देमसेल्व्स के 15 मंत्रियों का गठबंधन है। गठबंधन के पास 200 सदस्यीय सदन में 108 सीटों का बहुमत है।