नागालैंड में चुमौकेदिमा में चल रहे कृषि प्रदर्शनी में पहली बार ‘पूर्वोत्तर चावल महोत्सव- विरासत के अनाज’ का आयोजन किया जा रहा है।यह महोत्सव इस महीने की 26 और 27 तारीख को आयोजित होगा और इसका उद्देश्य क्षेत्र की पारंपरिक चावल की किस्मों, पारंपरिक कृषि उपकरणों और बीज के संरक्षण को बढ़ावा देना है।
शिल्प अनुभाग में बांस का काम, हथकरघा वस्त्र और कृषि जीवन से प्रेरित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव के बाज़ार में जैविक उपज, चावल आधारित उत्पाद और हस्तनिर्मित वस्तुएं बेचने वाले किसान और उद्यमी भी मौजूद रहेंगे।