चुनाव आयोग ने देवघर एसपी, दुमका आईजी, पलामू डीआइजी और रांची ग्रामीण एसपी के पदों पर वरीय पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया है। आयोग द्वारा इन सभी अधिकारियों को कल दोपहर बारह बजे तक प्रभार लेने का भी निर्देश जारी किया है। इससे पूर्व चुनाव आयोग ने झारखंड समेत चार अन्य राज्यों के बीस जिलों के आईएएस और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया था। नयी सूची के अनुसार 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश रंजन को देवघर एसपी, दुमका के आईजी के लिए अन्नेपू विजया लक्ष्मी, वाई एस रमेश को पलामू का डीआईजी और 2019 बैच के पुलिस अधिकारी सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा कैलाश करमाली को ट्रैफिक एसपी रांची का तत्काल प्रभार लेने का निर्देश जारी किया है।
Site Admin | अप्रैल 4, 2024 8:58 अपराह्न
चुनाव आयोग ने देवघर एसपी, दुमका आईजी, पलामू डीआइजी और रांची ग्रामीण एसपी के पदों पर वरीय पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया