सितम्बर 15, 2024 8:19 पूर्वाह्न

printer

चीन में शंघाई, च्यांग्‍सू, जेचियांग और अन्हुई प्रांतों में बाढ़ को देखते हुए चौथे स्तर की आपात-स्थिति घोषित की गई

चीन में शंघाईच्यांग्‍सूजेचियांग और अन्हुई प्रांतों में बाढ़ को देखते हुए चौथे स्तर की आपातस्थिति घोषित की गई है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसारतूफान बेबिंका आज क्विंदोंग में दक्षिणपूर्वी तट से टकराएगा। इससे कल सुबह तक तेज़ वर्षा होगी और कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने की आशंका है। पूर्वी प्रांत का प्रशासन अचानक बाढ़ आने की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है।