चीन में तूफान मत्मो आज स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर गुआन्दोंग प्रांत के झानजियांग शहर में ज़ुवेन काउंटी के पूर्वी तट पर पहुँचा।
गुआन्दोंग, गुआंग्शी और हनान में अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। हनान में एक लाख 97 हजार से ज़्यादा लोगों को, ग्वांगडोंग में एक लाख 50 हजार से ज़्यादा लोगों को और वेइज़ोउ द्वीप से 26 हजार पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाय गया। तटीय नौका मार्गों को बंद कर दिया गया है।
यह तूफ़ान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और इसके आज बेइबू खाड़ी में प्रवेश करने के बाद कमज़ोर होने की उम्मीद है। इस दौरान तेज बारिश का अनुमान है।