अक्टूबर 13, 2025 9:23 अपराह्न

printer

चीन में ज़ीयोन चर्च के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू

चीन के कम्युनिस्ट अधिकारियों ने देश के सबसे बड़े गैर-पंजीकृत ईसाई धर्म-सभाओं में शामिल ज़ीयोन चर्च के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।

ज़ीयोन चर्च के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने पेईचिंग और शंघाई सहित पाँच प्रांतों में एक साथ छापेमारी की। चर्च ने कहा कि उसके प्रार्थना कक्षों को सील कर संपत्ति ज़ब्त कर ली गई। चर्च के सदस्यों के परिवारों को परेशान भी किया गया।