दिसम्बर 7, 2025 5:01 अपराह्न

printer

चीन में एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, 7 घायल

चीन में, झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में कल रात एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

 

अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटनाएँ ताचेंग प्रान्त के उसु शहर में एक एक्सप्रेसवे के विभिन्न हिस्सों पर हुईं, जहाँ एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। कुल मिलाकर, पाँच बड़े वाहन और सात छोटी कारें शामिल थीं।

 

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटनाएँ अचानक घने कोहरे और रात के तापमान के बीच हुईं, जिससे सड़कें गीली और बर्फीली हो गईं थीं।