दिसम्बर 30, 2025 2:11 अपराह्न

printer

चीन में अमरीका के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने स्वतंत्र और मुक्‍त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड की भूमिका का फिर समर्थन किया

चीन में अमरीका के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने स्वतंत्र और मुक्‍त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड की भूमिका का फिर समर्थन किया है। पेइचिंग में आज क्वाड के राजदूतों की बैठक में उन्होंने दक्षिण चीन सागर में ताइवान के आसपास चल रहे व्यापक चीनी सैन्य अभ्यासों के बीच अमरीका-ऑस्ट्रेलिया-भारत-जापान साझेदारी की मजबूती का उल्‍लेख किया।
बैठक के बाद, राजदूत पर्ड्यू ने क्वाड समूह को सकारात्मक शक्ति बताते हुए क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए चारों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता पर बल दिया। ताइवान ने दक्षिण चीन सागर में चीन की कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय शांति भंग करने और तर्कहीन उकसावे वाली कार्रवाई बताया है।