दिसम्बर 8, 2025 3:26 अपराह्न

printer

चीन ने जापान के द्वीप के पास किया सौन्य अभ्यास, जापान ने गतिविधियों का किया विरोध

चीन के लियाओनिंग विमानवाहक पोत ने सप्ताहांत में जापान की दक्षिण-पश्चिमी द्वीप श्रृंखला के पास लगभग 100 बार उड़ान भरी और लैंडिंग अभ्यास किए, जिसके बाद जापान ने चीन के राजदूत वू जियांगहाओ को बुलाकर जापानी विमानों को रडार से निशाना बनाने सहित खतरनाक गतिविधि का विरोध किया। चीन ने इन दावों का खंडन करते हुए जापान पर उड़ान सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया। ये घटना जापान के प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की उस चेतावनी के बाद हुई हैं जिसमें उन्होंने कहा जापान द्वारा फुकुशिमा का उपचारित जल छोड़े जाने के बाद बीजिंग ने अपने नागरिकों को जापान की यात्रा न करने की सलाह दी है तथा समुद्री खाद्य पदार्थों के आयात पर रोक लगा दी है।