दिसम्बर 11, 2024 11:04 पूर्वाह्न

printer

चीन ने अमेरिका के कर्मचारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया

चीन ने हांगकांग के मामलों में हस्तक्षेप पर अमरीका के कर्मचारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की  अमरीका की घोषणा के जवाब में यह फैसला किया गया है। चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में कल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। माओ निंग ने कहा कि अमरीका ने चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया है तथा अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के निर्धारित मानकों का उल्लंघन किया है।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला