दिसम्बर 31, 2025 6:18 अपराह्न

printer

चीन द्वारा द्वीप के आसपास किए गए सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान में हाई अलर्ट

ताइवान में चीन द्वारा द्वीप के आसपास किए गए सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान हाई अलर्ट पर है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लगभग 125 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया।

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने आज एक बयान में चीन द्वारा किए गए अभ्यास पर त्‍वरित प्रतिक्रिया के लिए सेना की प्रशंसा की। उन्‍होंने जापान के पास और दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की सैन्य गतिविधियों की कड़ी निंदा भी की।

यह घटनाक्रम अमरीका द्वारा ताइवान के लिए 10 अरब डॉलर से अधिक के हथियार पैकेज को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद सामने आया है।