मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 15, 2024 7:28 अपराह्न | China | Shanghai | typhoon Bebinca

printer

चीन में चक्रवाती तूफान बेबिन्‍का से निपटने की तैयारी पूरी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा 

चीन में, चक्रवाती तूफान बेबिन्‍का को देखते हुए अधिकारियों ने भारी बारिश से निपटने की तैयारी की है। चीन के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार यह चक्रवाती तूफान शंघाई के तट पर आज रात और कल सुबह के बीच टकरा सकता है। मंत्रालय ने कहा है कि तूफान के कारण मूसलाधार वर्षा होने की आशंका है जो मंगलवार तक जारी रह सकती है। जल संसाधन मंत्रालय ने शंघाई, जियांग्‍सू, झेजियांग और अन्‍हुई में बाढ़ से निपटने के लिए चार स्तरीय योजना तैयार की है।

 फिलीपीन्‍स में इस तूफान से 6 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग लापता हैं। देश में इससे करीब 300 गांवों के 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।