मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 28, 2023 8:51 अपराह्न | एशियाई-खेल

printer

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में निशानेबाजी में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में भारत को आज एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। वूशु में भारत की रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता। फाइनल में रोशिबिना को चीन की वू जियाओ वेई से हार का सामना करना पडा है।

घुड़सवारी में भारत के अनुश ने कांस्य पदक जीत लिया है। अनुश ने व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में 73.030 का स्कोर कर तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक जीता। भारत का घुड़सवारी में दूसरा पदक है, इससे पहले भारत घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीत चुका है।

वही स्‍क्‍वॉश में भारत की पुरूष और महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। महिला बैडमिंटन में भारतीय टीम ने मंगोलिया को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का अंतिम आठ में थाईलैंड से मुकाबला होगा। मुक्केबाजी में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में सऊदी अरब की हदील गजवान अशोर को हरा दिया। अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही जैस्मिन ने पांच मिनट से भी कम समय में हदील को करारी शिकस्त दी। जैस्मीन का खेल इतना आक्रामक था, कि रैफरी को मुकाबला बीच में ही रोकना पडा। टेनिस में पुरुष डबल्‍स में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है। रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले की जोडी मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। तैराकी में, भारत की चार गुणा 100 मीटर पुरुष और चार गुणा 200 मीटर महिला फ्रीस्टाइल रिले टीम राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल में पहुंच गई हैं। हॉकी में भारत ने जापान को दो के मुकाबले 4 गोल से हरा दिया है। भारत छह स्‍वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्‍य सहित कुल 25 पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्‍थान पर आ गया है। चीन पहले, कोरिया दूसरे और जापान तीसरे स्‍थान पर है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला