नवम्बर 10, 2025 5:17 अपराह्न

printer

चीन के शंघाई में भारतीय महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने आज नई दिल्ली से आने वाले यात्रियों के पहले समूह का स्वागत किया

चीन के शंघाई में भारतीय महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने आज नई दिल्ली से आने वाले यात्रियों के पहले समूह का स्वागत किया। चीन और भारत के बीच वाणिज्यिक उड़ानें पांच साल बाद आधिकारिक तौर पर फिर से शुरू हो गईं।

     भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोगों के बीच संबंध मज़बूत होने के साथ भारत एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह कदम दोनों एशियाई पड़ोसियों के बीच सामान्य यात्रा और व्यापारिक संबंधों को बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोविड-19 महामारी और उसके बाद उत्पन्न राजनयिक तनाव के कारण वर्ष 2020 की शुरुआत से ही भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित थीं।