चीन के दक्षिणी हिस्से में आए भीषण चक्रवाती तूफान प्रापीरून के कारण कई जगहों पर मूसलाधार वर्षा होने और तेज हवाओं के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार हेनान प्रांत के कुल 12 शहर और कई छोटे शहर तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। प्राकृतिक आपदा को देखते हुए आपातकालीन सहायता तैयारियों को पुख्ता कर दिया गया है।