अप्रैल 9, 2025 6:22 अपराह्न

printer

चीनी नागरिकों के रूसी सेना में सेवारत होने के यूक्रेन के दावे को चीन ने खारिज कर दिया है

चीनी नागरिकों के रूसी सेना में सेवारत होने के यूक्रेन के दावे को चीन ने खारिज कर दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यूक्रेन के इस दावे को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार ने अपने नागरिकों को लगातार सशस्त्र संघर्ष वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कल यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी सेना के साथ लड़ रहे दो चीनी नागरिकों को पकड़ने का दावा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कैदी की तस्वीर के साथ एक वीडियो भी साझा किया था।

    एक अन्य घटना में, रूस ने पेरिस हवाई अड्डे पर एक रूसी राजनयिक को हिरासत में लेने पर फ्रांस को विरोध पत्र भेजा और मास्को में फ्रांस के राजदूत को तलब किया। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि हिरासत में लिये गये राजनयिक को 6 अप्रैल को आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में फ्रांस की यात्रा के लिए फ्रांस का वीजा दिया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला