चिली में बृहस्पतिवार के भूकंप के बाद, रंकागुआ में तांबे की एक खान में फंसे मज़दूरों और कर्मचारियों को बचाने के लिए प्रयास जारी है। यह खान एंडीज की पहाड़ियों पर है। दुर्घटना के समय ये कामगार 900 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे थे। खान में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
रंकागुआ की अल टेनिएंट खान दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत तांबा खान है। इसकी सुरंग 4500 किलोमीटर तक फैली है।