दिसम्बर 2, 2025 8:09 पूर्वाह्न

printer

चिली के सैंटियागो में महिला हॉकी जूनियर विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 13-शून्य से हराया

चिली के सैंटियागो में महिला हॉकी जूनियर विश्व कप में कल भारत ने नामीबिया को 13-शून्य से हरा दिया। हिना बानो और कनिका सिवाच ने हैट्रिक तथा साक्षी राणा ने दो गोल किए। बिनीमा धन, सोनम, साक्षी शुक्ला, इशिका और मनीषा ने भी एक-एक गोल किया। भारत, जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल सी में है। इस जीत के साथ, भारत तालिका में शीर्ष पर पहुँच गया है। भारत कल जर्मनी से खेलेगा। शुक्रवार को भारत का सामना आयरलैंड से होगा। इस बीच, जर्मनी ने कल अपने पहले मैच में आयरलैंड को 7-1 से हराया।

 

तमिलनाडु के मदुरई में पुरुष जूनियर विश्व कप के नॉकआउट चरण से पहले अंतिम ग्रुप लीग मुकाबले में आज भारत स्विट्जरलैंड से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा। भारत और स्विट्जरलैंड ने पूल बी में दो-दो मैच जीते हैं। बेहतर गोल अंतर के आधार पर भारत तालिका में शीर्ष पर है।