चिली ओपन टेनिस में मेन्स डबल्स के सेमीफाइनल में आज भारत के ऋत्विक चौधरी बोलिपल्ली और कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस की जोडी का मुकाबला अर्जेंटीना के गुइडो आंद्रेओज़ी और फ्रांस के थियो एरिबेज से होगी। मैच रात 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।
इससे पहले, बोलिपल्ली और बैरिएंटोस ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजीलियाई जोड़ी मार्सेलो डेमोलिनर और मार्सेलो ज़ोर्मन को 3-6, 7-6, 10-8 से हराया था। जबकि, तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेओजी और एरिबेज ने ब्राजील के ऑरलैंडो लूज और फ्रांस के ग्रेगोइरे जैक को 7-6, 6-3 से हराया था।