अप्रैल 18, 2026 6:51 पूर्वाह्न

printer

चिंतन शिविर 2026: आयुष उपचारों के लिए बीमा कवरेज का विस्तार करने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि चिंतन शिविर 2026 के दौरान आयुष उपचारों के लिए बीमा कवरेज का विस्तार करने और दावा निपटान में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। दो दिन का यह शिविर कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

श्री जाधव ने कहा कि इस कार्यक्रम में 6 सत्र शामिल थे। इनका उद्देश्य आयुष क्षेत्र को अधिक प्रभावी, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए स्पष्ट रणनीतियां तैयार करना था।

आयुष मंत्रालय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और सामान्य बीमा परिषद के बीच बीमा कवरेज विस्तार हेतु समझौता ज्ञापन, आयुष बीमा के लिए मानक दरों की घोषणा तथा बीमा सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन की शुरुआत जैसी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला