मई 25, 2024 8:07 अपराह्न

printer

चार लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव  में आम से लेकर खास मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे

राज्य के चार लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव  में आम से लेकर खास मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज सवेरे से ही मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान  शुरु हुए छह घंटे तक वक्त हो चुका है, लेकिन बूथों पर शाम  पांच बजे तक जितने  मतदाता कतार  में होंगे, वे मत दे सकेंगे।

इधर, अबतक कई खास मतदाता अपने मताधिकारी का इस्तेममाल  कर चुके हैं। राज्यपाल सीपी  राधाकृष्णन ने रांची के एटीआई मतदान केंद्र और ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपर के एक बूथ पर वोट कर  मतदाताओं से  मतमदान करने की अपील  की। इसके अलावा और विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर, विधायक राज सिन्हा ने धनबाद, झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने रांची, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और विधायक बिरन्ची नारायण ने बोकारो, रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने राजधानी रांची के ओटीसी ग्राउण्ड और कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने रांची स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रांची के जैप ग्राउंड परिसर स्थित मतदान केन्द्र में मतदान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला