नवम्बर 8, 2024 10:12 पूर्वाह्न

printer

चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया

चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन आज उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व आज संपन्न हो गया।

इस दौरान डैम, नदी और तालाबों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, कृतज्ञता, सामाजिक और पारिवारिक एकता का प्रतीक है।

 

उन्होंने राज्यवासियों के कल्याण के साथ-साथ सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना की।