अक्टूबर 21, 2025 7:52 अपराह्न

printer

चार दिन के दौरे पर केरल पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम केरल के चार दिन के दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुँचीं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति कल सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए जाएँगी। वह गुरुवार को राजभवन में  पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।