मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 4, 2024 8:05 अपराह्न

printer

चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। यात्रा को लेकर ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। 25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी सुविधाएं सही कर दी जाएंगी। यात्रा प्रशासन के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार चारधाम तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में चारों धामों के मौसम की अपडेट जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई देंगी। इसके लिए कैंप परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। इन एलईडी पर चार धामों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला