नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज झारखंड के चाईबासा स्थित सांसद-विधायक विशेष अदालत में पेश होंगे। यह पेशी 2018 में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि के एक मामले में हो रही है। अदालत ने इस मामले में पहले गैर-जमानती वारंट जारी किया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने इस वारंट को आज तक के लिए स्थगित कर दिया था। झारखंड उच्च न्यायालय के 10 जून के निर्देशों के अनुसार श्री राहुल गांधी सांसद-विधायक अदालत में पेश होंगे।
Site Admin | अगस्त 6, 2025 10:48 पूर्वाह्न
चाईबासा की सांसद-विधायक अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री शाह पर की थी अपमानजनक टिप्पणी