चांगझू में चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। सेमीफाइनल में कल सात्विक और चिराग को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पडा। फाइनल में मलेशिया की जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी से होगा।
Site Admin | जुलाई 27, 2025 10:47 पूर्वाह्न
चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: भारत की सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को करना पड़ा हार का सामना
