मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 9, 2023 6:37 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

चमोली में आज राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव शुरू

चमोली में आज राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। प्रदेशभर में वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस 2 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो मैसेज के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान महोत्सव सभी प्रकार की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान ढूंढने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और नई वैज्ञानिक चेतना के संचार के साथ बढ़ने की अपील की। गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून की ओर से आयोजित इस महोत्सव में कुल 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन जाएगा, जिसमें पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठन, कविता पाठक (अंग्रेजी भाषा) और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। ये सभी प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित की जा रही हैं। बाल विज्ञान महोत्सव में उतरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ, चम्पावत, रूद्रप्रयाग और चमोली के 240 बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।