चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में प्रदेश का पहला गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सब स्टेशन की स्थापना से बद्रीनाथ धाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज देहरादून में व्यय वित्त समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य योजना के तहत बागेश्वर-अमसरकोट मोटर मार्ग से नन्दी गांव तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की।
Site Admin | नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न
चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में प्रदेश का पहला गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन किया जाएगा स्थापित