अक्टूबर 3, 2024 7:10 अपराह्न

printer

चमोली जिले में स़ड़क मार्गों के बंद होने के कारण गांवों में राशन पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए: जिलाधिकारी

चमोली जिले में स़ड़क मार्गों के बंद होने के कारण जिन गांवों में राशन नहीं पहुंचा है, उन स्थानों पर घोड़े-खच्चर की मदद से कल तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राशन पहुंचाने संबंधी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। पूर्ति निरीक्षकों से गोदामों की स्थिति, दुकानों का निरीक्षण और विभागीय योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी न मिलने पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा।