मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 5, 2024 1:31 अपराह्न

printer

चमोली जिले में चौखंबा आरोहण के लिए गई 2 लापता विदेशी महिला पर्वतारोहियों की तलाश जारी

चमोली जिले में स्थित चौखंबा-तीन पर्वत के आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्वतारोहियों की तलाश जारी है। वायुसेना और राज्य आपदा मोचन बल का संयुक्त दल आज चौखंबा में बचाव और खोजबीन अभियान चला रहा है। कल वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने पर्वतारोहियों की तलाश के लिए खोजबीन अभियान चलाया था, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।

गौरतलब है कि गुरुवार को दोनों विदेशी पर्वतारोहियों के फंसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला