मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 6, 2023 6:30 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

चमोली जिले के बैरांगना मत्स्य प्रजनन केंद्र को मॉडल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा

चमोली जिले के बैरांगना मत्स्य प्रजनन केंद्र को मॉडल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने यहां पर पर्यटकों की सुविधा के लिए आकर्षक रेनबो ट्राउट फिश कैफे तैयार किया गया है। कैफे के पास बैरांगना नदी किनारे फिश एंगलिंग प्लेटफार्म भी बनाए गए है। बैरांगना फिश कैफे में पर्यटक फिश एग्लिंग का लुफ्त उठाने के साथ रेनबो ट्राउट फिश से बने व्यंजनों का भी आंनद ले सकेंगे। यहां आने वाले पर्यटकों मछली की ब्रीडिंग और हैचरी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। फिश कैफे को चोपता एवं आसपास आने वाले पर्यटकों से जोड़कर प्रशासन द्वारा यहां पर पर्यटक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय मत्स्य पालकों को भी कैफे से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को स्थानीय उत्पाद और व्यंजन उपलब्ध होंगे और क्षेत्रीय लोगों की आजीविका बढ़ेगी।