उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा जारी की गई है, जिसमें आज हिमस्खलन का आरेंज अलर्ट (लेवल 3) घोषित किया गया है। प्रशासन को सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। इस बीच, आज सुबह से राज्य के मैदानी हिस्सों में कुछ स्थानों पर कोहरा छाया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में आज मौसम साफ बने रहने की उम्मीद है।
Site Admin | दिसम्बर 30, 2024 12:41 अपराह्न
चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी