चमोली जिले की सभी नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नदियों में जाने वाले कचरे और गंदे नालों का ट्रीटमेंट किया जाए। विधानसभा परिसर, भराड़ीसैंण में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चमोली को एक स्वच्छ और आदर्श जिले के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। श्री धामी ने विभागों को अपने कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी गेस्टहाउसों में भी विशेष स्वच्छता का ध्यान रखा जाए।
Site Admin | नवम्बर 14, 2024 12:11 अपराह्न
चमोली जिले की सभी नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे